DniNews.Live

शाहजहांपुर में शादी की जिद में युवक टावर पर चढ़ा:पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, रिश्तेदारी में करना चाहता है शादी

शाहजहांपुर में सोमवार को एक युवक शादी की जिद को लेकर एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। यह घटना कछियानी खेड़ा के पास हुई। युवक की पहचान कपसेड़ा निवासी 23 वर्षीय रामू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। रामू की मांग है कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करेगा। बताया जा रहा है कि वह जैतीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की बेटी से शादी करना चाहता है। काफी समय से वह इस शादी के लिए प्रयासरत था, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे वह परेशान था। युवक को टावर से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही सोमवार को रामू बिना परिवार को बताए कछियानी खेड़ा पहुंचा और टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसे टावर पर चढ़ते देख नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि युवक को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक शादी की जिद में टावर पर चढ़ा है और उससे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्हें रामू की इस शादी की इच्छा के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक टावर से नीचे नहीं उतरा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *