शाहजहांपुर में एक महिला और उसके मायके पक्ष पर ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। यह घटना 23 अक्टूबर की शाम को तब हुई जब मायके पक्ष के लोग महिला की विदाई कराने उसके ससुराल गए थे। आरोप है कि इस दौरान पति और ससुराल और गांवों वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। यह मामला थाना रोजा क्षेत्र के दियूरिया गांव का है। रहीस खां ने अपनी बेटी की शादी दियूरिया गांव के इमरान से की थी। शादी के बाद से ही महिला को दहेज और घरेलू उत्पीड़न के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। विदाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया, जिससे महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर प्रधान भी मौजूद थे और लोगों ने प्रधान के इशारे पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हंगामे के दौरान डायल 112 पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। बाद में जब परिवार हल्का इंचार्ज के पास कार्रवाई के लिए गया, तो पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया। इस पूरे हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/ug0aDEQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply