DniNews.Live

शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला ने बनाई रील:पटरी के बीच चलती दिखी, वीडियो आया सामने; GRP की कार्रवाई पर फिर उठे सवाल

बुधवार को एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह रेलवे ट्रैक के बीच पटरी पर चलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर रेलवे सुरक्षा और जीआरपी की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में महिला रेलवे ट्रैक के बीच खड़ी होकर वीडियो बनवाती नजर आ रही है। बाद में वीडियो में गाना भी एडिट किया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो शाहजहांपुर में किस स्थान पर शूट किया गया और वीडियो में दिख रही महिला कौन है। लगातार सामने आ रहे ट्रैक पर रील बनाने के मामले शाहजहांपुर में पिछले एक महीने से रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे हैं। जीआरपी ऐसे मामलों में कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन इन घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। GRP इंस्पेक्टर ने कॉल रिसीव नहीं की इस मामले में जीआरपी इंस्पेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तीन महीने पहले ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हुई थी यह पहली बार नहीं है, जब रेलवे ट्रैक पर लापरवाही सामने आई हो। करीब तीन महीने पहले रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक सवार पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी लोग सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। एक महीने में सामने आए कई मामले करीब एक महीने पहले तीन युवकों ने रेलवे ट्रैक पर कबूतरों के साथ वीडियो बनाया था, जिस पर जीआरपी ने कार्रवाई की थी। इसके बाद दस दिन पहले एक नाबालिग का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बंद रेलवे क्रॉसिंग पर स्केटिंग करते हुए पार करता दिखा था। उस मामले में जीआरपी ने उसके पिता को हिदायत दी थी। चार दिन पहले भी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की रील वायरल हुई थी। अब महिला का नया वीडियो सामने आने के बाद सवाल और गहरे हो गए हैं। रील के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *