DniNews.Live

शाहजहांपुर में मोमोज ठेले पर सिलेंडर में लगी आग:हादसे में 4 लोग झुलसे, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर चौराहा पर मोमोज के एक ठेले पर सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना गौटिया गांव निवासी दिनेश के मोमोज ठेले पर हुई। जानकारी के अनुसार, दिनेश मौके पर नहीं था और उसका एक कर्मचारी मोमोज बना रहा था। ठेले के पास सक्षम, पंकज, आदित्य और कुलदीप मोमोज खा रहे थे। इसी दौरान चूल्हा जलाने के बाद अचानक सिलेंडर का पाइप निकल गया, जिससे सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से ठेला पूरी तरह जल गया और मोमोज खा रहे चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग की भीषण लपटें देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया। झुलसे हुए लोगों को निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चूल्हे से पाइप निकलने के कारण अचानक आग लगी, जिसमें चार लोग झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी भेजकर इलाज कराया जा रहा है और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *