Breaking News

शाहजहांपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडे चले, गोली चलाने का आरोप; दो लोग घायल


                 शाहजहांपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडे चले, गोली चलाने का आरोप; दो लोग घायल

शाहजहांपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडे चले, गोली चलाने का आरोप; दो लोग घायल

शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडे चले और गोली चलाने का आरोप लगा है। इस झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें एक युवक के हाथ में तमंचा भी दिखाई दे रहा है। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मदनापुर पुलिस ने देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की थी। घायलों में से एक ने गोली लगने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के लेही गांव की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे दूसरे पक्ष का एक युवक उनके घर में घुस आया था, जब परिवार के सदस्य एक तिलक समारोह में गए हुए थे। आरोप है कि युवक ने घर पर मौजूद उनकी बहन को मोबाइल दिया और उसके साथ छेड़खानी की, साथ ही दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार सुबह आरोपी डंडे और भाला लेकर उनके खेत पर पहुंचे और हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले पक्ष ने उनके एक युवक के साथ मारपीट की। युवक ने अपने भाई को फोन किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां उनके साथ भी मारपीट की गई और उन पर तमंचे से फायर भी किया गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें जमकर मारपीट हो रही है और अन्य लोग भाला लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प की पुष्टि करते हैं। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *