DniNews.Live

शाहजहांपुर में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत:परिजनों का आरोप- दरोगा चला रहा था कार, अंदर वर्दी टंगी थी

शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौफरी गांव निवासी 45 वर्षीय अवनीश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार एक दरोगा चला रहा था, जिसकी वर्दी कार के अंदर टंगी थी। यह घटना खुटार थाना क्षेत्र के सौंफरी गांव के पास हुई। अवनीश कुमार छाछ लेने के लिए घर से बाहर सड़क पार कर एक दुकान पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि कार बरेली के एक थाने में तैनात दरोगा चला रहा था। कार में दरोगा की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। दरोगा ने कार से उतरकर माफी मांगी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर आए और उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दरोगा को थाने ले जाया जा रहा है। हालांकि, जब परिजन घायल अवनीश को इलाज के लिए ले गए, तो दरोगा अपनी कार लेकर मौके से चला गया। परिजनों का आरोप है कि दरोगा को वहां से भगा दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अवनीश कुमार मजदूरी करके अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे। यह हादसा खुटार से बंडा रोड पर सौंफरी गांव के पास हुआ था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *