शाहजहांपुर में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। उसे बचाने आए पति को भी पीटा गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना बंडा क्षेत्र के संडिया गांव की है। गांव की निवासी मीना देवी के पति कल्लू का गांव के ही रामलखन, शिवलखन, बड़े और मझिल से उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पैसे मांगने को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने मीना देवी को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हुए हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

Leave a Reply