DniNews.Live

शाहजहांपुर में आर्थिक कमजोर बच्चों के साथ ईद का जश्न:उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिले, संस्थापक बोले- पड़ोसी दुखी हों तो त्योहार की खुशियां अधूरी

शाहजहांपुर में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ ईद का जश्न मनाने के लिए सहयोग संस्था के पदाधिकारी भावलखेड़ा ब्लॉक की दिउरिया ग्राम पंचायत पहुंचे। उन्होंने बच्चों को फल, सिवई, मिठाई, नमकीन, बिस्कुट और फ्रूटी जैसे उपहार बांटे। बच्चों के चेहरे इस दौरान खुशी से खिल उठे। ग्राम प्रधान बसीउल्ला ने इस पूरी व्यवस्था में सहयोग किया। संस्था के संस्थापक शाहनवाज खां (एडवोकेट) और अनिल गुप्ता ने कहा कि त्योहार का असली आनंद तभी है जब इसे सब मिलकर मनाएं। उन्होंने जोर दिया कि अगर पड़ोसी दुखी हो तो त्योहार की खुशियां अधूरी रहती हैं। साथ ही लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। सहयोग संस्था की पहल संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि संस्था हमेशा उन जगहों पर पहुंचती है जहां मदद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने दिउरिया ग्राम को इसलिए चुना क्योंकि यहां कई परिवार वास्तव में जरूरतमंद हैं। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बसीउल्ला के अलावा संस्था के पदाधिकारी सैय्यद अनवर मियां, शिवम वर्मा, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव, सबाब और सुधीर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *