DniNews.Live

शास्त्री नगर के सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि उत्स्व:भव्य चौकी, झांकियों और महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

शास्त्री नगर स्थित सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। माता की भव्य चौकी और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी मेजर राजीव कुमार गौड़ और मनीषा गौड़ द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। इस दौरान गोल मंदिर सेवा बोर्ड के सदस्य एडवोकेट आशुतोष कौशिक, योगेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, शम्मी सक्सेना, संजय रस्तोगी, देश अरोड़ा, मनोज शर्मा, आर.के. राजपूत, रजत, जतिन, प्रमोद दुबे, एडवोकेट प्रशांत राणा, एडवोकेट विशाल अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं सेवादारों में उमेश शर्मा, निखिल शर्मा, डॉ. प्रमोद, मृदुल, नरेश शर्मा, आशीष चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता की चौकी का आयोजन भोला निराला एंड पार्टी द्वारा किया गया, जिनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में माँ दुर्गा, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की भव्य झांकियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु श्रद्धा में डूब गए। अंत में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने एक साथ शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *