मेरठ के शास्त्रीनगर में सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक गर्लफ्रेंड की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कमेंट करने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दो गुटों के युवक एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। यह घटना शास्त्रीनगर के गोल मार्केट के पास हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने युवकों को शांत कराने का प्रयास भी किया। हालांकि, झगड़ा कर रहे युवकों ने समझाने आए लोगों से भी अभद्रता की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक युवती की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर की गई टिप्पणी के कारण शुरू हुआ था। यह क्षेत्र नौचंदी थाना अंतर्गत आता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि झगड़े के सही कारण की अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply