शामली में उपाध्याय समाज ने किया सम्मान समारोह:भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप रहे मौजूद
![]()
शामली में उपाध्याय समाज ने किया सम्मान समारोह:भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप रहे मौजूद
शामली जनपद के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उपाध्याय समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाज के सैकड़ों लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे। उपाध्याय समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में फैल रही कुरीतियों से आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए सभी से आह्वान किया। समाज के लोगों को मान-सम्मान देने का काम किया वहीं, भाजपा नेताओं ने योगी समाज को भाजपा सरकार में सम्मान दिलाने और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति निर्भीक और निर्धनता से अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने उपाध्याय समाज के लोगों को मान-सम्मान देने का काम किया है। कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
