Breaking News

शादी से पहले डीएम ऑफिस पहुंची दुल्हन:जालौन में बोली- गैस सिलेंडर की किल्लत, हलवाई ने मांगे 13 सिलेंडर


                 शादी से पहले डीएम ऑफिस पहुंची दुल्हन:जालौन में बोली- गैस सिलेंडर की किल्लत, हलवाई ने मांगे 13 सिलेंडर

शादी से पहले डीएम ऑफिस पहुंची दुल्हन:जालौन में बोली- गैस सिलेंडर की किल्लत, हलवाई ने मांगे 13 सिलेंडर

जालौन जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघौरा की एक दुल्हन ने अपनी शादी से पहले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उरई शहर के बघौरा निवासी अनुष्का की शादी 25 अप्रैल को होनी है। शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता परिवार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। शादी समारोह में भोजन बनाने के लिए हलवाई ने लगभग 13 गैस सिलेंडरों की मांग की है। दुल्हन अनुष्का और उसकी मां ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि वे मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिससे बाजार से महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। प्रशासन से मदद की अपील की इस गंभीर समस्या से परेशान होकर दुल्हन ने खुद प्रशासन से मदद की अपील की है, ताकि उसकी शादी बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है और सभी की निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शादी की तैयारियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *