DniNews.Live

शादी समारोह में युवक से मारपीट, VIDEO:जमकर थप्पड़, लात-घूंसे बरसाते दिखे लोग, घटना CCTV में कैद

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नई बस्ती निवासी जीशान पुत्र इकरामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में ताज पैलेस बैंक्वेट हॉल गया था। वहां कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर जमकर मारपीट की। देखें 3 तस्वीरें… मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *