बुलंदशहर में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के दो टुकड़े कर दिए। सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस 8 दिन से सिर कटी महिला की लाश की पहचान में लगी थी। मामले में सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। महिला की हत्या में आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने पहले शराब पार्टी की। फिर बलकटी से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। घटना नरसेना थाना क्षेत्र के घुघरावली रजवाहे की है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… नरसेना में 15 मार्च को खेत में एक महिला का सिर कटी लाश मिली थी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश से 300 मीटर दूर उसका सिर भी बरामद किया था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। महिला के हाथ में बबली नाम का टैटू मिला, लेकिन इससे भी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने खुलासे के लिए 3 टीमें लगाईं। 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी प्रेमी विकास (27) और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार किया। मरने वाली महिला बबली (40) थी, जो कि दिल्ली की रहने वाली थी। आरोपी महिला के पति संग दिल्ली में काम करता था आरोपी विकास ने बताया कि बबली का पति अजय कुमार मेरे साथ दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में काम करता था। उससे दोस्ती होने के बाद कई बार उसके घर आना-जाना होने लगा। यहां अजय की पत्नी बबली से जान-पहचान हुई। इसके बाद हम दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। कुछ दिन तक तो सब सही रहा। लेकिन इसके बाद बबली मेरे साथ रहने की जिद करने लगी थी। मैंने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। मैंने अपने दोस्त अमन को पूरी बात बताई। फिर उसके साथ मिलकर बबली को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शराब पीने के बाद शुरु हुआ झगड़ा मैं और अमन पहले ही अपने घर से कुछ दूर गेहूं के खेत पर पहुंच गए। यहां हम दोनों ने शराब पी। फिर बबली को मिलने के लिए बुलाया। वह जब मिलने आई तो उसे भी शराब पिलाई। इस दौरान उसने फिर साथ रहने की जिद करनी शुरू कर दी। इसके बाद मैंने बलकटी निकाली और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। महिला का धड़ वहीं छोड़ दिया। उसके सिर को कुछ दूरी पर फेंक दिया। इसके बाद मैं और अमन बाइक से अपने-अपने घर चले गए। बलकटी को छिपा दिया। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बलकटी और बाइक को जब्त कर लिया है। महिला से 13 साल छोटा था प्रेमी एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी विकास महिला के पति के साथ मैक्स हॉस्पिटल में सफाई का काम करता था। वह अविवाहित और महिला से 13 साल छोटा था। दोनों का अफेयर हुआ तो महिला शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। महिला की पहचान न हो सके, इसलिए सिर को दूर फेंका था। इसमें उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। आज दोनों की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, दो कारतूस समेत एक बाइक बरामद की गई है। ————————- यह खबर भी पढ़ें…. चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply