मोहनिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के बभनगावा गांव निवासी कामेश्वर राम के 18 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। आरोपी महिला को दिल्ली ले गया, एक साल तक किया शोषण पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन सामाजिक स्तर पर पति से अलग रह रही थी। संजीव ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके ससुराल वाले घर आने-जाने लगा। इसके बाद वह महिला को दिल्ली ले गया, जहां करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके लौटी। 1 जनवरी को संजीव उसके गांव पहुंचा। जब महिला के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो संजीव ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने मोहनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास विफल रहे। महिला के आवेदन के आधार पर यौन शोषण की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। पुलिस ने शनिवार को संजीव को गिरफ्तार कर लिया। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति से अलगाव के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसका शोषण किया। उन्होंने पुष्टि की कि समझौता न होने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/nyfH7Kh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply