कानपुर देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी सिराज खान उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 26 मार्च 2026 को थाना रसूलाबाद में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर आरोपी सिराज खान उर्फ मिथुन के खिलाफ मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सिराज खान उर्फ मिथुन को उसरी बेला रोड स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा। आरोपी तुलसीनगर, कस्बा एवं थाना रसूलाबाद का निवासी है।

Leave a Reply