DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शांति और सुव्यवस्था के साथ महापर्व छठ को सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीओ

भास्कर न्यूज| मीरगंज मीरगंज थाना क्षेत्र में आगामी छठ महापर्व एवं विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मीरगंज थाना क्षेत्र में धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, धमदाहा अंचल अधिकारी कुमार रवींद्रनाथ और मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने विभिन्न छठ घाटों एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण टीम ने कई मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व और चुनाव दोनों ही प्रशासन के लिए आस्था और लोकतंत्र का उत्सव हैं, इसलिए दोनों को शांति और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। | भास्कर न्यूज | बलरामपुर बलरामपुर प्रखंड के सिहागांव पंचायत अंतर्गत अहुता गांव का प्राचीन सूर्य देव मंदिर आज भी लोकविश्वास का जीवंत प्रतीक है। यह वही स्थान है जहां ग्रामीणों को खुदाई के दौरान अष्टधातु से बनी भगवान सूर्य देव की मूर्ति प्राप्त हुई थी। मान्यता है कि यह मूर्ति प्राचीन काल की है और इसकी दिव्यता के कारण यह मंदिर पूरे सीमांचल और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बन गया। मंदिर का निर्माण पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी कालू घोष और उनकी पत्नी कंचन देवी के सहयोग से कराया गया था।प्रशासनिक उपेक्षा से निराश होकर ग्रामीणों ने अपने स्तर से मंदिर की घेराबंदी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह स्थल न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का भी प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की है ताकि यह क्षेत्र की आस्था और गौरव का स्थायी प्रतीक बन सके।


https://ift.tt/8EvYDxG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *