DniNews.Live

शहीद दिवस पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल का भव्य आयोजन:भगत सिंह के आदर्श अपनाने का आह्वान, हवन व गोष्ठी में गूंजे देशभक्ति के स्वर

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल द्वारा लालकुर्ती स्थित टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवन, विचार गोष्ठी और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के जरिए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व शांति की कामना के साथ हवन से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने आहुति देकर देश और समाज की समृद्धि की कामना की। इसके बाद शाम 4 बजे विचार गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने स्वागत उद्बोधन में युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. कपिल अग्रवाल ने भगत सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी के साथ-साथ उत्कृष्ट विचारक और लेखक बताया। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश अग्रवाल ने देशभक्ति और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखने की बात कही, वहीं राष्ट्र कवि सत्यपाल सत्यम ने अपनी ओजस्वी कविताओं और गीतों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने किया। अंत में अध्यक्ष सुशील गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिमांशु वशिष्ठ, अंकुर रैना, वरुण वशिष्ठ, सौरभ गौड़, अशोक तोमर, विकास पंवार, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, श्याम कुमार, ज्योति प्रसाद गर्ग, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, विवेक गौड़, मोहित जैन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *