कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के इनोवेशन फाउंडेशन में आयोजित ‘कैपिटल कनेक्ट’ कार्यक्रम ने शहर के युवाओं के बिजनेस आइडियाज को नई दिशा दी। इस मंच पर स्टार्टअप फाउंडर्स और नए उद्यमियों को ऐसे गुरुमंत्र मिले, जो उनके छोटे बिजनेस को बड़े ब्रांड में बदलने में मददगार साबित हो सकते हैं। कार्यक्रम में बिजनेस की बारीकियों के साथ निवेश के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इन्वेस्टर ने परखी स्टार्टअप्स की क्षमता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्पेशले इन्वेस्ट के फाउंडिंग पार्टनर विषेश राजाराम के साथ संवाद रहा। उन्होंने स्टार्टअप्स के प्रोजेक्ट्स को समझा और उनकी चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजबूत बिजनेस मॉडल और स्केलेबिलिटी होने पर निवेश की कमी नहीं होती। कुछ स्टार्टअप्स में उन्होंने व्यक्तिगत रुचि भी दिखाई और भविष्य में फंडिंग का भरोसा दिया। अनुभव से सीखने का मौका कार्यक्रम में किताबी ज्ञान के बजाय प्रैक्टिकल अनुभव साझा किए गए। टाई यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह ने युवाओं को बाजार के हिसाब से अपनी सोच विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने स्टार्टअप्स को स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर व्यापक स्तर पर विस्तार की रणनीति बनाने के लिए प्रेरित किया। फंडिंग और नेटवर्किंग पर फोकस ‘कैपिटल कनेक्ट’ का उद्देश्य नए उद्यमियों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर निवेश कैसे जुटाएं, बिजनेस को कैसे स्केल करें और रणनीतिक विस्तार के लिए किन बातों का ध्यान रखें। कार्यक्रम में सीएसजेएमयू इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. दिव्यांश शुक्ला, अंशु सिंह, शैलेन्द्र यादव और प्रभाकर सिंह समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। नवाचार को मिला बढ़ावा कार्यक्रम के सकारात्मक माहौल ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। यह आयोजन साबित करता है कि सीएसजेएमयू का इनोवेशन फाउंडेशन अब केवल रिसर्च तक सीमित नहीं, बल्कि उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने वाला मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। इससे शहर के युवाओं को अपने स्टार्टअप को बड़ी कंपनी में बदलने की दिशा में नया आत्मविश्वास मिला है।

Leave a Reply