पूर्णिया | सदर थाना पुलिस ने खुश्कीबाग से 2.36 लीटर विदेशी शराब के साथ रवि कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान गश्ती पुलिस ने टीवीएस बाइक नम्बर बीआर11बीसी5137 के बाइक चालक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। वहां खड़े पुलिस जवानों ने बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ा और उसकी जांच की तो कमर से एक ट्रेटा पैक एवं बाइक के पीछे झोला से भी विदेशी शराब बरामद किया गया। कुल 2.36 लीटर शराब बरामद किया गया। आरोपी रवि कुमार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। {मधुबनी संतमत सत्संग आश्रम में सत्संग का आयोजन- समय -सुबह 6 बजे से {बीबीएम स्कूल में योग साधना का आयोजन- समय सुबह 6 बजे से मीरगंज | मीरगंज में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने टोटहा बघवा में 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति लाल किस्कू को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply