DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शंकरपुर CHC में 25 महिलाओं का सफल ऑपरेशन:परिवार नियोजन शिविर संपन्न, मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई

मधेपुरा जिले के शंकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष चिकित्सा शिविर के दौरान 25 महिलाओं का सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जीके दिनकर के नेतृत्व में कुशल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम ने इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया। डॉ. दिनकर ने बताया कि ऑपरेशन से पहले महिलाओं को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में विस्तृत परामर्श दिया गया। इसके बाद स्वेच्छा से आगे आईं 25 महिलाओं का पंजीकरण कर उनका सुरक्षित ऑपरेशन किया गया। शिविर के दौरान मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को वार्ड में स्थानांतरित किया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी निरंतर निगरानी कर रही है। मरीजों को निशुल्क दवाइयां और उचित देखभाल प्रदान की जा रही है। प्रभारी डॉ. दिनकर ने इस अवसर पर कहा, “हमारा लक्ष्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आज का यह सफल शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” स्थानीय लोगों ने अस्पताल की इस पहल और डॉ. दिनकर के नेतृत्व में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की है।


https://ift.tt/Jl2MAZm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *