DniNews.Live

व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई, 5 समस्याएं सुलझीं

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों से संबंधित कुल 25 समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ, जितेंद्र कुमार रमन ने किया। समीक्षा के दौरान, व्यापारी हित में 5 समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया।
शेष लंबित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हें संबंधित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर, फोटो सहित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एसपी ट्रैफिक, यातायात निरीक्षक, ईई आवास विकास परिषद, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापार बंधु व व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *