व्यापारी पर हमले के बाद पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी:प्रयागराज में देर रात तक चला बवाल, ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, छह जख्मी
![]()
व्यापारी पर हमले के बाद पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी:प्रयागराज में देर रात तक चला बवाल, ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, छह जख्मी
प्रयागराज के नवाबगंज में दो व्यापारियों की मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां पथराव के साथ ही तोड़फोड़ व आगजनी की गई। एक ट्रैक्टर व बाइक फूंक दी गई और कार में तोड़फोड़ की गई। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगातार गश्त कर रही है। रात 10 बजे शुरू हुआ विवाद
घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले मुन्ना यादव हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं। रात में दुकान बंद करने के बाद वह अपने भाई नितिन के साथ घर लौट रहे थे। हथिगहां बाजार के पास वहीं के रहने वाले कालीचरण से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण
इसी दौरान खबर फैल गई कि मुन्ना यादव व नितिन को घेरकर पीटा जा रहा है। इसकी सूचना पर मोहम्मदपुर गांव से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। मौके पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। कालीचरण के घर पहुंचकर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उसके ट्रैक्टर में आग लगा दी और घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी फूंक दी। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। रात 12 बजे के करीब हालात किए जा सके नियंत्रत जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बवाल शांत करा पाने में नाकाम रही। इसके बाद कई थानों की फोर्स लेकर अफसर मौके पर पहुंचे। तब जाकर भीड़ को खदेड़ा गया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद मौके पर स्थिति नियंत्रित की जा सकी। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सुबह एक बार फिर मौके पर पहुंचकर अफसरों ने जांच पड़ताल की है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
