भास्कर न्यूज | कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को कदवा, बलरामपुर एवं प्राणपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ऐश्वर्येश भारद्वाज (आईआरएस) ने अनुमंडल परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन, कटिहार में संचालित विभिन्न निर्वाचन कोषांगों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायत निवारण व वोटर हेल्पलाइन कोषांग, मीडिया/ एम सी एम सी कोषांग तथा सी-विजिल कोषांग की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता, तत्परता और समन्वय के साथ संपन्न किए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित हो। उन्होंने शिकायत निवारण कोषांग को प्राप्त शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निपटान पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कॉल और शिकायत का अभिलेखन कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मीडिया कोषांग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग रिपोर्ट, फेक न्यूज की पहचान और पेड न्यूज की निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
https://ift.tt/aYo6JGw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live