DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वैशाली में ट्रक ने ट्रक को मारी टक्कर:खलासी घायल, वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त; हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर हादसा

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर एनएच-22 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में खड़े ट्रक का खलासी घायल हो गया और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सराय थाना के पास हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़े ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। क्षतिग्रस्त ट्रक अभी भी सड़क के बीच में खड़ा है, जिससे किसी अन्य बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।


https://ift.tt/kLbio8h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *