वैशाली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रौदी पोखर, लालगंज में पीएम पोषण योजना के तहत तिथि भोज का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी बच्चों के लिए एकता शक्ति फाउंडेशन की ओर से पूरी, सब्जी और खीर उपलब्ध कराया गया। तिथि भोज में बच्चों के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लालगंज अशोक कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक श्याम बाबू चौरसिया, MDM बी.आर.पी सरस्वती कुमारी, NGO से मनीष कुमार और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने स्कूल के सभी बच्चों के साथ बैठकर भोजन का लुत्फ उठाया। साथ ही, मध्याह्न भोजन के संबंध में उन्हें जानकारी दी और उसके उपयोगिता पर जोर दिया। BEO ने की स्कूली व्यवस्था की सराहना इसके बाद BEO अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने मिलकर तिथि भोज का सफल आयोजन किया। इस दौरान खाने की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई सभी चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है। स्कूल के सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर खाने का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कम जगह में भी अच्छी व्यस्था देखने को मिली। आखिर में उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक हर्षवर्धन कुमार और एकता शक्ति फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। बच्चों को भोजन के पौष्टिकता की दी जानकारी वहीं रंधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में MDM की गुणवत्ता और स्कूल के प्रबंधन पर खुशी जाहिर की। साथ ही, बच्चों को मध्याहन भोजन के तहत मिल रहे स्वास्थ्य वर्धक और सुपाच्य भोजन को नियमित रूप से खाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्हें भोजन के पौष्टिकता के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में गांव के गणमान्य रंधीर कुमार सिंह, ललन सिंह, रविभूषण सिंह, महादेव राय सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए।
https://ift.tt/6iw5Op3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply