DniNews.Live

वैन-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, चालक का हाथ कटकर गिरा:सीतापुर में वैन चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वैन चालक का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सदरपुर क्षेत्र के तुरनी गांव निवासी महेश (28) पुत्र किशोरी लाल अपने मामा को छोड़कर वैन से वापस घर लौट रहे थे। देर रात गोडैचा-सदरपुर मार्ग पर मरखापुर गन्ना कांटे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *