मेरठमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आर्य समाज के प्रकांड विद्वान स्वामी पूर्णानन्द सरस्वती का 126वां जन्मदिवस आगामी 22 मार्च को मेरठ के IMA हॉल में मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस आयोजन में आर्य समाज के प्रतिष्ठित विद्वान, संत और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर वैदिक ज्ञान का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे यज्ञ से होगी, जिसमें आचार्य आचार्य हरिप्रसाद ब्रह्मा के रूप में यज्ञ का संचालन करेंगे। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक गुरुकुल नजीबाबाद की ब्रह्मचारिणी द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्वान समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
व्याख्यान माला में डॉ. वेदपाल ‘वर्तमान वैश्विक अशांति का समाधान: वेद’ विषय पर प्रकाश डालेंगे, वहीं डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ‘वैदिक यज्ञों का वास्तविक स्वरूप’ पर व्याख्यान देंगे। इसके अलावा आचार्य हरिप्रसाद ‘आधुनिक प्रतिस्पर्धा में बढ़ता मानसिक अवसाद और वैदिक जीवन शैली एक समाधान’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

Leave a Reply