DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वीवीसीपी- वीवीआरएस सिंक्रो प्रोग्राम ने आईओक्यूएम में फिर रचा इतिहास

भास्कर न्यूज । पूर्णिया विद्या विहार करियर प्लस(वीवीसीपी) एवं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल(वीवीआरस) के सिंक्रो प्रोग्राम ने एक बार फिर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का प्रमाण देते हुए आईओक्यूएम-2025 में शानदार सफलता प्राप्त की है। मैथेमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी नॉन प्रोबेशनरी प्रथम सूची में वीवीसीपी के दो प्रतिभाशाली छात्र अनुराग शंकर एवं आर्यन राज ने भारत के शीर्ष 10% छात्रों में स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने क्षेत्रीय कटऑफ को पार करते हुए अगली प्रतिष्ठित परीक्षा आरएमओ- 2025 के लिए क्वालिफाई किया है। ज्ञात हो कि हर साल आईओक्यूएम एवं आरएमओ का आयोजन मैथेमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,होमीभाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च यह परीक्षा देश के सबसे प्रतिष्ठित गणितीय प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जो गणितीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित करती है। छात्रों की सफलता पर वीवीआरएस के सचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि सिंक्रो प्रोग्राम ने हमारे छात्रों को बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा दोनों में संतुलन बनाते हुए श्रेष्ठ परिणाम देने का अवसर प्रदान किया है। यह एक अभिनव शैक्षणिक मॉडल है जिसने हमारी सफलता की दिशा तय की है। वहीं वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और फैकल्टी की सतत निष्ठा का नतीजा है। वीवीसीपी सदैव विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा कि यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। वहीं वीवीआरएस के निदेशक आर. के. पॉल ने बताया कि हमारी यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। द्वितीय सूची जारी होने के बाद हमें विश्वास है कि हमारे और भी विद्यार्थी इस गौरवशाली सूची में शामिल होंगे।


https://ift.tt/Gw9potZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *