Breaking News

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में क्रीड़ोत्सव संपन्न:विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग


                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में क्रीड़ोत्सव संपन्न:विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में क्रीड़ोत्सव संपन्न:विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ोत्सव-2026 का एकलव्य स्टेडियम में समापन हो गया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देशन में यह आयोजन 24 और 25 मार्च, तथा 1 से 4 अप्रैल तक चला, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस क्रीड़ोत्सव के दौरान कबड्डी, योग और ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पूरे आयोजन में खेल भावना, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन देखने को मिला। विशेष रूप से 2 और 4 अप्रैल को हुई ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रमोद यादव (डीएसडब्ल्यू) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता परिणामों के अनुसार, 100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में पीयूष विश्वकर्मा ने प्रथम, सार्थक सिंह ने द्वितीय और अहम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति यादव प्रथम, सानिया पाल द्वितीय और काजल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 110 मीटर हर्डल (पुरुष वर्ग) में नीरज यादव प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय और सत्यम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में अंजलि सिंह ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और रूपाली मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्रीड़ोत्सव का प्रमुख आकर्षण 4×100 मीटर रिले रेस रही। पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग संस्थान की टीम विजेता बनी, जबकि महिला वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. राहुल राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रो. प्रदीप कुमार ने संयोजक के रूप में नेतृत्व किया। कोच के रूप में योगाचार्य जयसिंह, क्रिकेट कोच विजय और भानू प्रताप शर्मा का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त, क्रीड़ा परिषद, खेलकूद कार्यालय के कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों का योगदान भी सराहनीय रहा। समारोह में डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. सोनम झा, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. मनोज पांडे, एचआरडी विभाग से डॉ. अनुपम और डॉ. प्रवीण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *