DniNews.Live

वीर अब्दुल हमीद सेतु से ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में गिरी:गाजीपुर में 14 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी, लापता लोगों का सुराग नहीं

गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर 2 से 3 लोग सवार थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के 14 घंटे बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली और लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान रात 9:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक जारी रहा, लेकिन नदी की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण टीमों को सफलता नहीं मिल सकी। मौके पर अभी भी क्रेन तैनात है और गोताखोर लगातार नदी में तलाश कर रहे हैं। 5 तस्वीरें देखिए… घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *