वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 8 अप्रैल को चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन:आसनसोल से 9 अप्रैल को होगी वापसी यात्रा, 24 फेरे लगाएगी; यात्री को मिलेगी सहूलियत


                 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 8 अप्रैल को चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन:आसनसोल से 9 अप्रैल को होगी वापसी यात्रा, 24 फेरे लगाएगी; यात्री को मिलेगी सहूलियत

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 8 अप्रैल को चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन:आसनसोल से 9 अप्रैल को होगी वापसी यात्रा, 24 फेरे लगाएगी; यात्री को मिलेगी सहूलियत

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आसनसोल के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वाया बनारस और गाजीपुर सिटी मार्ग पर कुल 24 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह सेवा 8 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 8 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। यह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 09:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 02:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। मार्ग में यह उरई, पोखरायां, विन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 9 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को संचालित होगी। यह आसनसोल से शाम 05:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 07:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। इसके ठहराव चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल जंक्शन, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, पोखरायां और उरई में होंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11 कोच और एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein