Breaking News

वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया:गौरीगंज में शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित

आज प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम अमेठी के गौरीगंज स्थित पंचवटी मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना झलकारी बाई बलिदान दिवस आयोजन समिति और अंबेडकर सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बिहार शासन के पूर्व गृह सचिव जियालाल आर्य, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जियालाल त्यागी, बसपा अंबेडकर के मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अंबेडकर और बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *