शेखपुरा | 20 साल पूर्व वामदलों के दबाव में सरकार ने मनरेगा बिल लाया था। जिसमें पहली बार महिला और पुरुषों को बराबरी का दर्जा देते हुए न्यूनतम मजदूरी मिलने लगा। अब गरीबो का निवाला छीनने के लिए मोदी सरकार ने वीबी जी राम जी बिल लाया है। उक्त बातें महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव व सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव एनी राजा ने कही। इस मौके पर महिला फेडरेशन की राज्य सचिव राज श्री किरण, राज्य नेता निवेदिता झा, जिला सचिव प्रभात पांडेय मौजुद थे। प्रेस वार्ता के दौरान एनी राजा नें कहा कि विश्व में जब आर्थिक मंदी हुआ था तब भी मनरेगा योजना के कारण देश की आर्थिक गतिविधि चलती रही और भारत को इस आर्थिक मंदी का नुकसान नहीं उठाना पड़ा।
https://ift.tt/pFU9O4P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply