अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक सदस्यों में रहे वरिष्ठ समाजसेवी व प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश मदान का आज रायपुर छत्तीसगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया है। अयोध्या से फोन पर उनके बड़े पुत्र विशाल मदान से वार्ता के बाद विश्व प्रकाश “रूपन ” ने बताया कि अभी पंचायत के मुखिया व पंचगणों व परिवार व शुभचिंतकों से चर्चा के बाद अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तय होने पर उसे अपनों के बीच जारी किया जायगा।
साकेत महाविद्यालय में प्रभावशाली छात्र नेता के रूप में रहे चर्चित गौरतलब है कि ओम प्रकाश मदान अवध विश्वविद्यालय के साकेत महाविद्यालय के प्रभावशाली छात्र नेता, विश्व हिन्दू परिषद के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लायंस क्लब व अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर समाज के पीड़ित वर्ग के लिए खड़े होने वाले शख्स थे। रायपुर छत्तीसगढ़ में एक उद्योगपति के रूप में उन्होंने खासी सफलता अयोध्या उत्तर प्रदेश सहित रायपुर छत्तीसगढ़ में एक उद्योगपति के रूप में उन्होंने खासी सफलता प्राप्त की।विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हिम्मत न हारने वाले ओमप्रकाश मदान जी के अयोध्या में चाहने वालों को इस सूचना के बाद बहुत दुख हुआ है।
उनके बड़े भाई रहे स्व.दयाल दास मदान भी लंबे समय तक समाज में सक्रिय रहे,तो वहीं उनके अनुज रमेश मदान अयोध्या में प्रसिद्ध स्कूल के प्रबंधक के रूप में सक्रिय हैं। उनके निधन पर अयोध्या से उनके अति निकट रहे वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार सरल ज्ञाप्रटे, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया गण पवन जीवानी,ओम अंदानी, मुखिया गण राजकुमार मोटवानी, बूलचंद चंगुलानी, सुशील केसवानी, धर्म पाल रावलानी,देव कुमार क्षेत्रपाल,हरीश मध्यान,सुनील रामानी महंत गणेश राय दास ने दुख जताया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपतराय सहित स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर संघ,विहिप व अनेक प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से उनके आत्मीय संबंध थे।
सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश राजपाल, अमृत राजपाल,ओम प्रकाश ओमी,महेश मोटवानी, कन्हैया लाल सागर, मोहन मध्यान,भीम चंगुलानी,भतीजे राजीव मदान,रमेश मोटवानी, सोनू चंदानी, व्यापार अधिकार मंच जिला प्रभारी कमल कौशल,शैलेन्द्र सोनी रामू, राजेश जायसवाल,रमेश जायसवाल,आदि ने प्रभु से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply