![]()
विवेचक के बयान में भिन्नता, पूजा तोमर की जमानत टली:कन्नौज रेप केस, गैंगस्टर कोर्ट ने 10 अप्रैल को विवेचक से होगी जिरह, आज पॉक्सो कोर्ट में पेशी
कन्नौज में चर्चित रेप केस की सह आरोपी पूजा तोमर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मंगलवार को कोर्ट में पेश हुईं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। यहां विवेचक के बयानों में भिन्नता पाई गई, जिसको लेकर बचाव पक्ष के वकील ने उन्हें कोर्ट में आने और बयान स्पष्ट करने करने की अपील की। जिसके लिए 10 अप्रैल की तारीख तय की गई। रेप केस की सह आरोपी पूजा तोमर गैर जमानती वांरट के चलते अनौगी स्थित जिला जेल में है। उनकी जमामत के लिए गैंगस्टर और पॉक्सो एक्ट कोर्ट में पेशी होनी है। मंगलवार वह जेल से उन्हें कोर्ट ले जाया गया। जहां जमानत याचिका स्वीकार करने से पहले विवेचक के बयानों में भिन्नता का पेंच फंस गया। बचाव पक्ष के वकील अभिषेक द्विवेदी ने गैंगस्टर कोर्ट में अपील करते हुए विवेचक आलोक दुबे (तत्कालीन कोतवाली प्रभारी, कन्नौज) को कोर्ट में पेश होने की अपील की। जिनसे उनके बयानों को लेकर जिरह की जाएगी। इसके लिए कोर्ट ने 10 अप्रैल की तारीख तय की है। बयान स्पष्ट होने के पर अदालत ये निर्णय करेगी कि पूजा तोमर की जमानत याचिका स्वीकार की जाएगी या नहीं। गैंगस्टर कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि पूजा तोमर के वकील ने विवेचक के बयानों में भिन्नता होने के कारण प्रार्थना पत्र कोर्ट को दिया है। जिस पर 10 तारीख को विवेचक से जिरह की जाएगी। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी। गैंगस्टर मामले में बांदा जेल में बन्द नाबालिग से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव और कौशांबी जेल में बन्द उनके भाई नीलू यादव की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। उधर पॉक्सो एक्ट कोर्ट में भी जमानत के लिए पूजा तोमर की पेशी होनी है। यहां बुधवार को जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी की जाएगी। जिसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकेगी। फिलहाल पूजा तोमर की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply