वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सत्र 2023-24 में प्रवेशित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के सभी महाविद्यालयों के छात्र अब 1 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर और सत्यापित करा सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र समय पर फॉर्म भर सकें। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए सहित द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं और स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम सहित द्वितीय सेमेस्टर के छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने परीक्षा फॉर्म भरेंगे। अन्य सेमेस्टर के फॉर्म भी ऑनलाइन इसके अतिरिक्त, स्नातक और स्नातकोत्तर के चतुर्थ, छठे सेमेस्टर, तथा स्नातकोत्तर के दशम सेमेस्टर और कैरी फॉरवर्ड के सभी परीक्षा फॉर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। महाविद्यालयों को निर्देश परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित अर्हता मानदंडों को पूरा करें। इससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए और छात्र समय पर परीक्षा में शामिल हो सकें।

Leave a Reply