भास्कर न्यूज | विभूतिपुर अधिवक्ता संघ के आह्वान पर रविवार को विभूतिपुर थाना परिसर में अधिवक्ता रंजीत कुमार पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे के विरोध में शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। धरना को भारत का छात्र फेडरेशन ने समर्थन दिया। कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धरना के उपरांत कार्यक्रम एक संक्षिप्त सभा में परिवर्तित हो गया, जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद सिंह ने की। धरना का नेतृत्व अधिवक्ता चंदन कुमार ने किया, जबकि छात्र संगठन की ओर से छात्र नेता केशव झा ने मोर्चा संभाला। संबोधन में छात्र नेता केशव झा ने कहा कि किसी निर्दोष अधिवक्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज करना न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। धरना में अधिवक्ता बैजनाथ कुमार, सूरज कुमार, सुबोध कुमार झा (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय महासंघ पार्टी) थे। छात्र नेता प्रिंस कुमार, सोनू कुमार एवं विनीत कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अधिवक्ता रंजीत कुमार के विरुद्ध दर्ज कांड सहित अन्य मामलों को अविलंब वापस लेने, वर्तमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा को तत्काल पद से हटाने, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जिला स्तरीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने आदि मांग की। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा निवासी स्वर्गीय रमेश कुमार उर्फ राकेश कुमार की पत्नी रेणु देवी उर्फ रेणु मेहता ने श्याम कुमार केसरी उर्फ फुल्टून सिंह, विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा व अन्य के विरुद्ध रोसड़ा न्यायालय में अभियोग पत्र दायर किया था।
https://ift.tt/rY3CUJb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply