भास्कर न्यूज | विभूतिपुर महंथ रामचंद्र शरण आजाद पुस्तकालय भवन, सिंघिया घाट में रविवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रखंड के क्रियाशील सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रखंड संगठनात्मक निर्वाचन पदाधिकारी राम बहादुर सिंह तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार भी उपस्थित थे। निर्वाचन पदाधिकारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, रंधीर कुमार राय एवं राहुल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रभु नारायण राय निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किए गए। सर्वसम्मति से उन्हें जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। मौके पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह, जदयू नेत्री रवीना कुशवाहा, दिगंबर चौधरी उर्फ छोटू बाबा, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह थे।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply