DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विनोद दूहन ने अररिया जिलाधिकारी का पदभार संभाला:सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याणकारी योजनाओं पर जोर

अररिया को शुक्रवार को नया जिलाधिकारी मिल गया। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद दूहन ने विधिवत रूप से जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी रोजी कुमारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिला कोषागार पदाधिकारी, सहायक कोषांग पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। जिले की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, नए डीएम विनोद दूहन ने जिले की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों से जिले की प्राथमिकताएं, चल रही विकासात्मक योजनाएं, लंबित परियोजनाएं और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी मांगी। ‘सभी को मिलकर समन्वय के साथ काम करना होगा’ अधिकारियों से बातचीत में दूहन ने कहा कि सभी को मिलकर समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने जोर दिया कि योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए। प्रशासनिक हलकों में कार्यशैली की अच्छी पहचान विनोद दूहन इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक हलकों में उनकी कार्यशैली की अच्छी पहचान है। अररिया जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में बाढ़ प्रबंधन, सीमा सुरक्षा, मदरसा शिक्षा सुधार और पलायन रोकने जैसी कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए नए जिलाधिकारी ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। जिलेवासियों ने नए जिलाधिकारी के आगमन पर खुशी व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अररिया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।


https://ift.tt/rdpJ815

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *