DniNews.Live

विनय खंड-4 में नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन:विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव और RSS प्रचारक स्वान्त रंजन ने किया

गोमती नगर के विनय खंड-4 में एक नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वान्त रंजन ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। श्रीरामचरितमानस का पाठ के समापन पर विधिवत पूजा पाठ के बाद मंदिर का उद्घाटन किया गया किया, पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लिए एक सकारात्मक पहल इस अवसर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर के निर्माण को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।आयोजक डॉ. देवेंद्र अस्थाना ने जानकारी दी कि मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों की आस्था और सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी एक प्रमुख स्थल बनेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *