DniNews.Live

विधुत शवदाह गृह में मादक पदार्थ किया नष्ट:कानपुर GRP और पुलिस ने की कार्रवाई, अनुमानित कीमत 5 लाख

कानपुर जीआरपी पुलिस ने मादक पदार्थों को नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 10 वर्षों से जब्त ड्रग्स को भैरव घाट लेकर गई। खास बात यह रही कि पहली बार शहर के भैरवघाट स्थित विधुत शवदाह गृह में वैज्ञानिक तरीके से विनष्टीकरण किया गया।
86 मामलों का माल किया गया नष्ट
जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत बीते 10 साल में दर्ज 86 मामलों में जब्त किए गए अलग-अलग मादक पदार्थों को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।
14 किलो से ज्यादा ड्रग्स का निस्तारण
पुलिस के अनुसार कुल 14 किलो से अधिक मादक पदार्थ को नियमानुसार खत्म किया गया, ताकि उसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके।
भैरवघाट में अपनाई गई नई प्रक्रिया
इस बार मादक पदार्थों को जलाने की बजाय भैरवघाट के विधुत शवदाह गृह में नष्ट किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जहरीला धुआं वातावरण में न फैले और प्रदूषण भी न हो।
पर्यावरण का भी रखा गया ध्यान
अधिकारियों ने बताया कि पहले ड्रग्स को खुले में जलाकर नष्ट किया जाता था, जिससे हवा प्रदूषित होने का खतरा रहता था। लेकिन इस बार आधुनिक और सुरक्षित तरीके को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *