DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधायक सावित्री देवी ने सोनो CHC का किया औचक निरीक्षण:लापरवाही देखकर नाराजगी जताई, साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए

चकाई विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री देवी ने गुरुवार शाम सोनो प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। विधायक ने वार्डों का दौरा किया तो पाया कि किसी भी बिस्तर पर चादर नहीं बिछी थी। पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई थी और साफ-सफाई का पूरी तरह अभाव था। महिला प्रसूति कक्ष की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली। सभी बिस्तर गंदे थे और मरीजों को न तो चादरें दी गई थीं और न ही ठंड के मौसम में कंबल उपलब्ध कराए गए थे। इस बदइंतजामी पर विधायक सावित्री देवी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए, अन्यथा संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के समय अस्पताल प्रभारी अनुपस्थित पाए गए और कई डॉक्टरों की कमी भी सामने आई। विधायक ने कहा कि मरीज यहां इलाज कराने आते हैं, लेकिन व्यवस्था ऐसी है कि वे खुद ही बीमार पड़ जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।


https://ift.tt/oHvltVK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *