Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

विधायक बोले- मंडी में माफिया मिला तो जेल भेज दूंगा:शाहजहांपुर के रोजा मंडी का निरीक्षण किया, कैमरा न होने पर अधिकारियों को फटकारा


                 विधायक बोले- मंडी में माफिया मिला तो जेल भेज दूंगा:शाहजहांपुर के रोजा मंडी का निरीक्षण किया, कैमरा न होने पर अधिकारियों को फटकारा

विधायक बोले- मंडी में माफिया मिला तो जेल भेज दूंगा:शाहजहांपुर के रोजा मंडी का निरीक्षण किया, कैमरा न होने पर अधिकारियों को फटकारा

ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने रोजा मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें क्रय केंद्रों पर कैमरे बंद मिले और बारदाना (बोरे) उपलब्ध नहीं थे। विधायक ने मंडी इंस्पेक्टर और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को फटकार लगाते हुए दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। विधायक अरविंद सिंह ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि मंडी के अंदर कोई माफिया मिला तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
सीसीटीवी न होने पर नाराजगी जताई
सोमवार दोपहर रोजा मंडी पहुंचे विधायक ने सबसे पहले आरएफसी के क्रय केंद्र का दौरा किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि अभी तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए बोरे उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं में नमी के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है, हालांकि बारदाना के लिए टेंडर हो चुका है। इस पर विधायक ने विपणन अधिकारी को तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर बारदाना उपलब्ध कराने और गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय केंद्रों के आसपास सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर भी नाराजगी जताई और मंडी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को दो दिन के भीतर कैमरे लगवाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडी के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। विधायक ने मोबाइल पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा से बात कर मदनापुर और बंडा सहित अन्य क्षेत्रों में भी क्रय केंद्र खोलने का आग्रह किया, ताकि किसानों को दूर न आना पड़े।
कैमरे सही कराने के दिए निर्देश
इसके बाद विधायक ने सचिव कार्यालय में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गेट नंबर एक पर लगे कैमरे को ठीक कराने का आदेश दिया, ताकि गेहूं से लदे वाहनों के नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। ददरौल विधायक ने कांटा नंबर एक पर जाकर मंडी के अंदर गेंहूं की आवाक कम्यूटर पर चेक की। विधायक ने बताया कि उनके लिए किसानों की समस्याओं का समाधान कराना पहली प्राथमिकता है। उनके निरीक्षण में तमाम खामियां मिली है। इसको सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *