![]()
विधायक नसीम सोलंकी का नगर आयुक्त ने नहीं उठाया फोन:शिकायत के बाद सतीश महाना ने फोन किया, फिर अधिकारियों की कॉल आई
कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में लिखा कि अधिकारियों को फोन करने पर वे फोन नहीं उठाते हैं। उन्हें अपनी विधानसभा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराना होता है, लेकिन न तो फोन रिसीव हुआ और न ही कोई बैक कॉल आया। शिकायत के बाद नसीम के पास विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पत्र का संज्ञान लिया। उन्होंने नसीम सोलंकी को फोन किया। नसीम ने उन्हें धन्यवाद कहा। इसके बाद नसीम के पास अधिकारियों के फोन आए। नगर आयुक्त को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया पत्र लिखकर शिकायत करने के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा- पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए थे कि विधायकों के फोन जरूर उठाए जाएं, ताकि उनकी समस्याएं सुनकर कार्य किया जा सके। इसके बाद भी उन्होंने कई बार डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में गंगा बैराज पर हुए हादसे के दौरान भी उन्होंने कई बार अधिकारियों को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीआरओ से बात तो हुई, लेकिन उसके बाद संबंधित अधिकारी से बात नहीं कराई गई। जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं नसीम सोलंकी ने कहा- नगर आयुक्त से कई बार मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। जनता ने उन्हें चुना है और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। जनता उनके लिए परिवार की तरह है और अगर वे उनकी आवाज नहीं उठाएंगी तो कौन सुनेगा। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से गुजारिश की है कि कम से कम कानपुर प्रशासन को निर्देश दिए जाएं कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए। नसीम सोलंकी ने दैनिक भास्कर को बताया नसीम ने कहा कि पत्र लिखे जाने के बाद बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का फोन मरे पास आया, उन्होंने मेरे पत्र का संज्ञान लिया। इसके बाद मैने उनका धन्यवाद किया। कुछ देर बाद मेरे पास अधिकारियों के भी फोन आ गए।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply