DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधायक के माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण:मंत्री असीम अरुण ने किया याद, भजन-कीर्तन और आरती का भव्य आयोजन

कन्नौज के छिबरामऊ निवासी भाजपा विधायक के पिता और माता की मूर्तियों का बुधवार को अनावरण किया गया। ये कार्यक्रम उधरनपुर गांव स्थित एक डिग्री कॉलेज में किया गया। भाजपा विधायक के पिता भी यूपी सरकार में मंत्री रहे चुके। छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के पिता व पूर्व मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी और मां विद्या देवी त्रिपाठी की मूर्तियों का अनावरण किया गया। ये कार्यक्रम उधरनपुर गांव स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज के भाजपा विधायक व यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण रहे। उन्होंने दोनों मूर्तियों का अनावरण किया। यहां संगीतमय भजन-कीर्तन और आरती का भी भव्य आयोजन हुआ। यहां यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहाकि राम प्रकाश त्रिपाठी ने छिबरामऊ में राजनीतिक के माध्यम से जनता की सेवा का जो वीणा उठाया था, उसका निर्वहन उनकी बेटी अर्चना पांडेय अच्छे से कर रही हैं। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए वह भी भाजपा से विधायक हैं। इससे पहले वह यूपी सरकार में मंत्री भी रहे चुकीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के कद्दावर नेता थे रामप्रकाश छिबरामऊ निवासी राम प्रकाश त्रिपाठी भाजपा के कद्दावर नेता रहे। उन्होंने छिबरामऊ विधानसभा का पहली बार चुनाव सन् 1993 में जीता था। इसके बाद वर्ष 2002 में भी भाजपा से राम प्रकाश त्रिपाठी विधायक चुने गए थे। रामप्रकाश त्रिपाठी भाजपा व बसपा गठबंधन की सरकार में सहकारिता मंत्री रहे थे। इससे पहले राम प्रकाश त्रिपाठी ने 1967 में जनसंघ से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। 1974 में भी जनसंघ से राम प्रकाश त्रिपाठी विधायक बने थे।


https://ift.tt/AhmJ53s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *