DniNews.Live

विधायक अनिल पाराशर बोले-कोल विधानसभा का रूप बदला:हर दिन सेवक की तरह काम किया, तीसरी बार टिकट पर मजबूत दावेदारी

अलीगढ़ की कोल विधानसभा से दो बार के भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने विकास कार्यों को अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि जनता के लिए उन्होंने 4700 करोड़ का प्रोजेक्ट दिया है। अपने कार्यकाल को 100% नंबर देते हुए उन्होंने विरोधियों को भी खुली चुनौती दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने 2027 के चुनाव पर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: यह उनका दूसरा कार्यकाल है। कोल विधायक ने कहा कि 9 साल में कोल विधानसभा में अप्रत्याशित कार्य कराए हैं। बोले कि वह खुद को नंबर दें तो यह अहंकार होगा। विकास कार्यों पर नंबर विधानसभा के लोग देंगे। जनता बताएगी 9 साल पहले का कोल और आज के कोल में जमीन और आसमान का अंतर है। पूरे 10 नंबर देते हुए कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? जवाब: विधायक बनने के बाद से ही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर फोकस किया। जाम बहुत बड़ी समस्या थी, इसलिए 6 फ्लाईओवर स्वीकृत कराए। उनका कहना है कि शहर को जाम से मुक्ति और किसानों को पानी की उपलब्धता बड़े काम रहे। काफी प्रयास के बाद शहर के लिए फ्लाईओवर स्वीकृत कराकर नई दिशा दी है। ​सवाल: कौन-कौन से प्रमुख विकास कार्य कराए? जवाब: मडराक माइनर (नहर) में पिछले तीन दशक से पानी नहीं था। इससे किसानों को सिचाई के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को समझा। इसके बाद शासन स्तर से प्रयास कर नहर और पटरियों को पक्का कराया। अब किसान खुशहाल हैं। इसके अलावा 250 करोड़ का NHAI प्रोजेक्ट (खैरेश्वर-बोनेर फ्लाईओवर) स्वीकृत हो चुका है, जिसका काम जल्द ही शुरू होने वाला है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जिसे आप कराना चाहते हैं? जवाब: कोल विधानसभा के लिए विकास के कई कार्य कराए हैं। कोल विधानसभा में शहर का बड़ा हिस्सा आता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के एक मेट्रो ट्रेन लाना एक बड़ा सपना है। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। विकास एक यात्रा है, जो रुकती नहीं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: संगठन और पार्टी ने दो बार टिकट दिया और जनता ने भरोसा जताते हुए सेवा का मौका दिया। भाजपा में दावेदारी जैसा शब्द नहीं होता। यहां सेवा और समर्पण होता है। विधायक ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता हैं। बोले कि हर दिन एक सेवक की तरह काम किया है। मॉनिटरिंग हो रही है, संगठन तय करता है कि किसे कहां से लड़ना है। ​सवाल: क्या आपको टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: ​विधायक ने कहा कि अलीगढ़ के ताले और तालीम दोनों को वैश्विक पहचान दिलाई है। जब काम बोलता है, तो टिकट और जीत दोनों सुनिश्चित होती है। अपने नेतृत्व और जनता पर पूरा भरोसा है। सवाल: दोनों कार्यकाल में कितने विकास कार्य कराए? जवाब: विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि ने पिछले कार्यकाल में 2200 करोड़ और वर्तमान में 2500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए हैं। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के जरिए युवाओं को अलीगढ़ में ही 25-30 हजार रुपए की नौकरी दिलाने का संकल्प है। इसके अलावा ​स्मार्ट सिटी के तहत अंडरग्राउंड केबलिंग और बिजली के नए सब-स्टेशनों से पुराने शहर का हुलिया बदला।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *