बिहार विधानसभा नियमावली के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को बिहार विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, विशेष वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए गठित इस समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक होगा। समिति में श्री बुलो मंडल के साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सदस्य भी नामित किए गए हैं। पंचायत स्तर से प्रशासनिक अनुभव श्री शैलेश कुमार बुलो मंडल को पंचायत स्तर से लेकर प्रशासनिक और जनसेवा का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। इन लोगों ने दी बधाई उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।
https://ift.tt/I0KDgax
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply