बदायूं सदर से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कार्यकाल के चार साल पूरे हो चुके हैं। अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। विधायक ने अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष जताते हुए खुद को पूरे अंक दिए। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार साल के कामकाज को लेकर आप खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: मैं खुद को 10 में 10 नंबर दूंगा। क्योंकि यह विधानसभा मेरी मां है और जब से मैंने जिम्मेदारी संभाली है, तब से एक-एक पल इस क्षेत्र को दिया है। सवाल: आपने सबसे बड़ा काम कौन सा कराया?
जवाब: काम तो बहुत हुए हैं, लेकिन मूसाझाग से घटपुरी तक 8 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनवाई गई है। इसके अलावा जिले में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पहला उत्सव मंडप हमारी विधानसभा के पुठी गांव में बन रहा है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जो आप नहीं करवा सके?
जवाब: सच यह है कि कई काम अभी बाकी हैं। हमारे यहां करीब 50 साल पुरानी चीनी मिल है, उसका सुधार और विस्तार होना चाहिए, जो अभी तक नहीं हो सका। सवाल: क्या आप इस बार टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: मेरे मन में इच्छा है कि मुझे टिकट मिले और मैं चुनाव लड़ूं। मैं पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं, इसलिए मौका मिला तो जरूर चुनाव लड़ूंगा। सवाल: क्या पार्टी इस बार आपको टिकट देगी?
जवाब: यह पूरी तरह पार्टी का निर्णय है। जो भी फैसला होगा, वह मुझे स्वीकार होगा। पार्टी का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। 1996 में भी जब मुलायम सिंह यादव सहसवान से चुनाव लड़ रहे थे, तब पार्टी के निर्देश पर मैंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply