![]()
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीपक-कुल्हड़ बनाए VIDEO:कानपुर में बोले- शिल्पकार आत्मनिर्भर भारत की ताकत, कुम्हार के घर पहुंच, खुद चलाया चाक
कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यशोदा नगर के वार्ड 46, 95 और 41 मे विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समस्याएं सुनीं। कुम्हार के घर जाकर लिया शिल्पकला का अनुभव सतीश महाना एक कुम्हार के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने खुद चाक चलाकर पारंपरिक शिल्पकला का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने कुम्हारों के काम की सराहना की और उनके हुनर को देश की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मेहनतकश शिल्पकार ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की असली ताकत हैं। उनके कौशल और परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply